सिंगरौली जिले में शुक्रवार को हुई 12 घंटे की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माड़ा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए, मकान गिरे, सड़कें और पुल जलभराव से बंद हो गए। प्रशासन रेस्क्यू और राहत कार्य में जुटा हुआ है।
चित्रकूट में लगातार बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर है, जिससे रामघाट और भरतघाट जैसे प्रमुख स्थल डूब गए हैं। छतरपुर में बाढ़ में फंसे परिवार को 10 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया। दतिया में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हुई। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से हालात गंभीर हैं।














